Advertisment

West Champaran में चौकीदार का शव बरामद, आरोपी ने बताया…

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में बीते दिनों एक व्यक्ति ने एक चौकीदार की हत्या कर शव को सरेह में दफना दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में चौकीदार प्रभु पासवान की हत्या की बात स्वीकार कर ली है साथ ही उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है।

घटना पश्चिम चंपारण के गौनाहा थाना क्षेत्र के मंडीहा की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र उरांव ने बताया कि बीते 22 सितंबर की रात में कोई उनका दरवाजा बार बार खटखटा रहा था। उन्हें लगा कि शायद कोई जंगली जानवर है। जंगली जानवर समझ कर उसने पीछे से लोहे के सरिया से हमला कर दिया जो कि चौकीदार के पीठ में घुस गया और उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी ने बताया कि चौकीदार की हत्या के बाद उसने रात होने का फायदा उठाया और पाने घर से करीब एक किलोमीटर की दुरी पर सरेह में शव को दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सरेह से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया है। वहीं आसपास के लोगों में आपसी विवाद की बात भी कही जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Banker से लूट मामले में 1 बदमाश गिरफ्तार, दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है पुलिस

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran West Champaran

West Champaran

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...