JEHANABAD में एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक से बरामद, परिजन…

जहानाबाद: जहानाबाद गया पटना रेल खंड के मइ हाल्ट के समीप सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मुन्ना यादव के रूप में की गई। घटना को लेकर मृतक के परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रविवार की रात्रि गांव के ही कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। देर रात तक मृतक घर नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें – गोपालगंज में अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधी गिरफ्तार

सोमवार को चला पता चला कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है तब उसकी पहचान की गई। परिजनों का कहना है कि होली के समय से ही गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर इसकी हत्या की गई है। घटना के बाद लोगों ने भेलावर ओपी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें – अलग अलग मामलों में फुलवारीशरीफ पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। उसके परिजन द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद स्पष्ट रूप से घटना के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर से सभी पहलू पर जांच की कर रही है। मृतक के परिवार द्वारा कुछ लोगो पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD
JEHANABAD
JEHANABAD

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...