बक्सर में नहीं थम रहा जानलेवा नशे का कारोबार , बीच सड़क युवती का तांडव

बक्सर : बक्सर में जानलेवा नशे का कारोबार दिन प्रति दिन तेजी से फैलता जा रहा है। जिसका असर युवा वर्ग और बच्चों पर ज्यादा दिख रहा है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले एक युवक की मौत ड्रग्स के नशे के चलते हो गई थी। एक युवती ने शहर के बीचो बीच सड़क पर नशे की हालत में सबको हैरान कर दिया। बक्सर पुलिस युवती को पकड़कर थाने ले गई और पूछताछ कर रही है। बहरहाल, बक्सर में मस्ती एवं उन्माद की चाह में युवा वर्ग गुमराह हो रहा है। ऐसे रास्ते पर चल निकला है जिसका अगला पड़ाव सिर्फ अंधकार है।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद ड्रग्स का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। अवैध तस्करों का नेटवर्क झुग्गियों से लेकर बंगलों तक फैल रहा है। एक बार ड्रग्स की नशा करने की कीमत 10 रुपए से लेकर छह हजार रुपए तक है। अधिकतर युवा इस फैशन एवं रईसों का शौक मानकर फंस रहा है। पब एवं डिस्को से भी आगे ‘रेव पार्टियों’ में मस्ती तलाशी जा रही है। कारोबारी फायदे के लिए ऐसी पार्टियों में नशीली दवाएं और मदमस्त संगीत के जरिए जवानी में घुन लगाई जा रही है।

यह भी पढ़े : ‘उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मिल रहे हैं 4 लाख का ऋण’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

नशे का कारोबार नशे का कारोबार नशे का कारोबार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...