गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, 4 दमकल की गाड़ियों ने समय रहते पाया काबू

भागलपुर : भागलपुर शहर के गौशाला प्रांगण में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं फैल गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई

आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

Bha Aag 1 22Scope News

Bha Aag 2 22Scope News

अग्निशमन विभाग की 4 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी छोटी-मोटी आग की घटनाएं देखी हैं, लेकिन इस बार आग की लपटें बेहद विकराल थीं।

Bha Aag 3 22Scope News

Bha Aag 4 22Scope News

दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं तो आग और भी भयावह रूप ले सकती थी – लोग

लोगों का कहना है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं तो आग और भी भयावह रूप ले सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग किन परिस्थितियों में लगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच रिपोर्ट आने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।

Bha Aag 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही परिवार के चार घर जले

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...