ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, शव को कब्जे में लेकर भेजा गया अस्पताल

शेखपुरा : शेखपुरा जिले के कोसुम्भा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदरिया गांव के समीप अभी-अभी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सनैया गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के रूप में की गई है। वहीं कोसुम्भा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। कोसुम्भा थाना के दारोगा राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन से गिरकर मृत्यु होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Goal 6 22Scope News

मृतक दरवाजे पर बैठे थे तभी यह हादसा हो गया

वहीं मृतक के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि पिता सुरेंद्र पासवान शेखपुरा में ट्रेन पकड़कर गया अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। तभी कोसुम्भा रेलवे गुमटी पार करने के बाद बेलदरिया गांव के समीप यह हादसा हो गया। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : वंदे भारत ट्रेन पर लगातार आ रहे हैं संकट, मवेशी टकराने से अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

यह भी देखें :

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img