जहरीली शराब कांड: सारण में मरने वालों की संख्या पहुंची 16, देखें लिस्ट

जहरीली शराब से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

छपरा : जहरीली शराब कांड- बिहार के छपरा में अब तक 16 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है.

वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज सारण के अस्पताल में चल रहा है.

मरने वालों के परिवार वालों का कहना है कि इन सभी की जहीरीली शराब पीने से मौतें हुई हैं.

मंगलवार देर रात पांच लोगों की मौत हुई थी, जबकि सुबह अस्पताल में भर्ती 11 और

लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि मशरख और

इसुआपुर इलाके में देसी शराब की बड़ी खेप पहुंची थी, जिसे 50 से ज्यादा लोगों ने पिया था.

आशंका जतायी जा रही है कि मशरख जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या अब तक 16 लोगों की पुष्टि हो चुकी है.

sharab mout 22Scope News

बताया जा रहा है कि देसी शराब की बड़ी खेप यहां पहुंची थी, जिसमें सभी ने 20-20 रुपए में देसी शराब के पाउच खरीदकर पीए थे. सभी लोग 1 किलोमीटर के दायरे में आसपास रहते हैं. डोयला इलाके में बड़े पैमाने पर देसी शराब बनती है और बिकती है.

जहरीली शराब से हुई मौत पर विधानसभा में भी हुआ हंगामा

विधानसभा में इस मामले पर जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष ने शराबबंदी को गलत बता कर हंगामा किया. इस पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. बिहार के सारण जिले के मशरख और इसुआपुर थाना क्षेत्र में इनलोगों की जहरीली शराब पीने से संदिग्ध मौत हो गई. जबकि कई बीमार लोग अस्पताल में इलाजरत हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. हालांकि प्रशासन जहरीली शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

sharab mout12 22Scope News

मृत व्यक्तियों की हुई पहचान

  1. संजय कुमार सिंह, वकील सिंह, डोयला
  2. हरेंद्र राम, गणेश राम, मशरख तख्त
  3. भरत साह, गोपाल साह, शास्त्री टोला , मशरख
  4. मोहम्मद नसीर, शमशुद्दीन मिया, तख्त
  5. विचेन्द्र राय, नरसिंग राय, डोयला
  6. रामजी साह, गोपाल साह, शास्त्री टोला, मशरख
  7. अजय गिरी, सूरज गिरी, बहरौली, मशरख
  8. मनोज कुमार, लालबहादुर राम, दुरगौली, मशरख
  9. भरत राम, मोहर राम, मशरख तख्त
  10. कुणाल सिंह, जद्दु सिंह, यदु मोड़ , मशरख
  11. जयदेव सिंह, विन्दा सिंह, बेन छपरा, छपरा
  12. अमित रंजन सिन्हा, दिवेन्द्र सिन्हा, डोयला, इसुआपुर
  13. गोविंदा राय, घिनावन राय, पचखण्डा, मशरख
  14. रमेश राम, कन्हैया राम, बेन छपरा, मशरख
  15. ललन राम, स्व करीमन राम, शियरभुक्का, मशरख

रिपोर्ट: रंजित

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...