नीट पेपर लीक: रिम्स से छात्रा के सस्पेंशन करने पर निर्णय कल संभव

रांची:  नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने रिम्स की जिस छात्रा को गिरफ्तार किया है, उसके सस्पेंशन को लेकर रिम्स सोमवार को निर्णय ले सकता है। जानकारी के अनुसार, रिम्स प्रबंधन द्वारा बनी कमेटी ने शनिवार को बैठक नहीं की।

कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विद्यापति ने कहा कि पहले इस मामले में कानूनी सलाह ली जा रही है। इसके बाद बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि क्या करना है। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, शुक्रवार को सीबीआई ने फर्स्ट ईयर का अटेंडेंस रजिस्टर और हॉस्टल की एंट्री रजिस्टर मंगाई थी।

रिम्स के एक चिकित्सक दोनों रजिस्टर लेकर पटना गए थे। शनिवार को रजिस्टर पटना स्थित सीबीआई ऑफिस में जमा करने के बाद चिकित्सक रांची लौट आए हैं।

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...