गयाजी : गयाजी में एक बार फिर हिरनी का शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिरनी का खाल बरामद किया है। वहीं इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहा। फिलहाल वन विभाग की टीम हिरनी के खाल को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जबकि फरार तस्करों को गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।
भैंसादोहर गांव में कुछ दिन पूर्व हिरनी का शिकार किया गया था
आपको बता दें कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली की डुमरिया प्रखंड के छकर बंधा थाना क्षेत्र के भैंसादोहर गांव में कुछ दिन पूर्व हिरनी का शिकार किया गया था। उसके खाल को बेचने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने गिरफतार तस्कर जुबेर से पूछताछ किया। उसने बताया कि शुक्रवार को ही जंगल में हिरनी का शिकार किया गया था। इसमें इस्लामपुर के खुर्शीद अंसारी और कुर्बान अंसारी भी शामिल था। हिरनी के मृत शरीर को जंगल के घने झाड़ियां में छुपाया गया था। पुलिस ने वहां पर से हिरनी का सिर, खाल और चारों पैर अलग-अलग रखे हुए थे। जिसे बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़े : म्यांमार में साइबर गुलामी के शिकार हुआ गयाजी के युवक के साथ बिहार के 6 लोग…
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


