रांची: रांची से लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। ज़ोनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमिटी (ZRUCC) के सदस्य अरुण जोशी ने दक्षिण-पूर्व रेलवे (SER) को पत्र लिखकर रांची-बनारस एक्सप्रेस (18611) की रेक उपलब्धता के आधार पर बुधवार और रविवार को द्वि-साप्ताहिक ट्रेन सेवा रांची से गोमती नगर (लखनऊ) तक चलाने का सुझाव दिया है।
उन्होंने कहा कि इस पहल से रांची से अयोध्या के लिए पहली बार सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से राम जन्मभूमि दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे।
त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का सुझाव
अरुण जोशी ने मांग की है कि आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र इस सेवा को शुरुआती चरण में स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। इससे न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि रेलवे को अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा।
Highlights


















