बिल्डर से एक करोड़ की रंगदारी मांगी और फिर

रांची: एक करोड़ की रंगदारी – अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक बिल्डर निशित कुमार केसरी को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) द्वारा एक करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी मिली है। केसरी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है और रांची के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी इस घटना की जानकारी दी है।

एफआईआर के अनुसार, 3 अगस्त को केसरी के मोबाइल नंबर पर एक वॉट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें पांच दिन के भीतर एक करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। धमकी देने वाले ने कहा था कि यदि तय समय सीमा के भीतर रंगदारी नहीं दी गई, तो उनके साथ गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस धमकी के बाद, केसरी ने 5 अगस्त को अरगोड़ा थाना जाकर केस दर्ज कराया और सुरक्षा की मांग की है।

एक करोड़ की रंगदारी –

पुलिस ने केसरी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और उस मोबाइल नंबर की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिससे रंगदारी का मैसेज भेजा गया था। केसरी के परिवार ने भी धमकी के बाद सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि वे काफी डरे हुए हैं।

निशित कुमार केसरी अशोक नगर के निवासी हैं और पूर्व पंचायती राज सचिव राजीव अरुण एक्का के जीजा हैं। रांची के अरगोड़ा-कटहल मोड़ क्षेत्र में उनके चार निर्माण प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

पुलिस एक करोड़ की रंगदारी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...