बेगूसराय : सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसपी ऑफिस में प्रदर्शन करने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण पुलिस अपराधी गठजोड़ और थाना में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विरोध जता रहे हैं।
माकपा नेता अंजनी सिंह के नेतृत्व में नयागांव थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग एसपी ऑफिस पहुंच कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि नयागांव थाना कि पुलिस अपराधियों के साथ गठजोड़ कर आम लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर परेशान करने का काम कर रही है।
दर्जन भर से अधिक ऐसे मामले हैं जिसमें दबंगों के साथ पुलिस मिलीभगत कर गरीब को परेशान कर रही है, ऐसे में थाना में तैनात दरोगा अजय राय को अविलंब बर्खास्त करने, निर्दोष लोगों पर झूठा मुकदमा वापस लेने, थाना में कमीशन खोरी और रिश्वतखोरी पर रोक लगाने सहित कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। माकपा नेता अंजनी सिंह ने कहा कि आज पुलिस रक्षक नहीं भक्षक बन गई है, और भ्रष्टाचार की वजह से लगातार गरीबों का शोषण किया जा रहा है अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे और आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट : सुमित


















