Advertisment

अब तक 16 लाख कांवरियों ने बाबा बैधनाथ को किया जलार्पण

Deoghar– श्रावणी मेला में अब तक 16 लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है, 

इसमें से आंतरिक अर्घा से 11लाख 70 हजार हजार और बाह्य अर्घा से 3 लाख 72 हजार श्रद्धालुओं ने जर्लापण किया है.

साथ ही, शीघ्र दर्शन्म कूपन के माध्यम से 37 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है.

उपायुक्त मंजुनाथ भंजत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बतलाया है कि

पिछले 14 दिनों में बाबा मंदिर की कुल आय 1 करोड़ 58 लाख रूपये रहा.

मंदिर दान काउंटर से सोने का सिक्का 4,  चाँदी का 558 सिक्के की बिक्री की गयी.  

मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से  कुल 31 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं,

इन स्वास्थ्य केन्द्रों में अब तक  49 हज़ार श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया.

श्रावणी मेला में राज्य प्रवेश के रुप मिला 73 लाख 66 हजार

परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 73 लाख 66 हजार रुपये और

 वाणिज्य कर वसूली 5 करोड़ 15 लाख रूपये की हुई है.

8 हजार खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिन्हें उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है.

 पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट ने  कहा कि

21 अस्थाई ओपी एवं 11 यातायात ओपी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर बनाया गया है.

साथ हीं 354 पुलिस उपाधिक्षक 122 पुलिस निरिक्षक,

708 पुलिस अवर निरिक्षक एवं विभिन्न पुलिस बटालियनों की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की गयी है.

 वहीं मंदिर परिसर में 3 पॉकेटमारों /अपराधियों  की गिरफतारी हुई है.

साथ हीं कार्य में कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को निलंबित किया गया है.

बाबा बैधनाथ का आशीर्वाद पाकर गदगद हुए मोदी, कहा मन आनंदित हो गया

रिपोर्ट- पिताम्बर तिवारी

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...

JPSC Scam: JPSC घोटाला: 80 लाख में चयन का सौदा, अभ्यर्थी...

 JPSC घोटाला मामले में CID की पूछताछ में 80 लाख रुपये में चयन का सौदा होने का खुलासा हुआ है। अभ्यर्थी ने एजेंट को...

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का फिर होगा...

 UGC NET जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर का री एग्जाम होगा। NTA ने परीक्षा की तारीख और समय जारी कर दिया...