Deoghar : 20 साल में बीजेपी ने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया-सारठ में गरजे हेमंत सोरेन..

Deoghar : सारठ विधानसभा क्षेत्र के फूलजोरी पहाड़ के समीप मैदान में झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की जीत सुनिश्चित को लेकर विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया। चुनावी सभा में क्षेत्र के हजारों – हजार की संख्या में महिला पुरुषों का जन-सैलाब उमड़ पड़ा। जनसैलाब को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने भाजपा एवं केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड बने 24 वर्ष हो रहे हैं। 18 साल उन्होंने राज किया लेकिन राज्य का बकाया नही मांगा।

ये भी पढ़ें- Ranchi स्टेशन से बाहर निकलते ही लड़की हुई गायब, जांच में जुटी पुलिस… 

Deoghar : भाजपा ने 20 साल में महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए क्या किया

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा बताए 20 साल में महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए क्या किया। हेमंत सोरेन के गठबंधन सरकार में महिलाओं को एक हजार सम्मान राशि दी जिसे दिसंबर से ढाई हजार कर दिया गया। बुजुर्गों को पेंशन दिया गया। किसानों के दो लाख तक के ऋण माफ किये गए। बिजली बिल माफ किया। हमारी सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को योजना का लाभ दिया। भाजपा झारखंड की जनता को बताएं कि उन्होंने क्या किया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : इस धरती को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा-बोकारो में गरजे योगी… 

वही मौके पर बिहार पुर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा झारखंड में दूसरे राज्यों के मंत्री आसन लगाए बैठे हुए है और हिन्दू- मुस्लिम की बात बोलकर विष घोलने का काम कर रहे हैं। अंत में उन्होंने झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से विजय दिलाने का अपील किया।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...