Advertisment

Deoghar में शिवराज का हमला-हेमंत सोरेन के पाप का घड़ा भर गया है, इस बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

Deoghar : देवघर के सारठ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह के पक्ष में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करमाटांड़ प्रखंड के मिशन ग्राउंड में चुनावी सभा किया। सभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से उतरने के साथ ही प्रत्याशी रणधीर सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : कोई भी सड़क पूरे भारत में किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए नहीं रुकेगा-सांसद मनीष जायसवाल… 

इस दौरान समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। साथ ही नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही। वही मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन के पाप का घड़ा भर गया है।

Deoghar : हेमंत सोरेन के रोने और चिट्ठी लिखने से जनता तंग आ गई है

हेमंत सोरेन कभी रोते हैं तो कभी चिट्ठी लिखते हैं। उनके रोने और चिट्ठी लिखने से राज्य की जनता तंग आ चुकी है, और उन्हें सत्ता से बेदखल करने का फैसला कर लिया है। इस बार झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें- Koderma में गरजे योगी आदित्यनाथ-औरंगजेब की तरह आलमगीर आलम ने झारखंड को लूटा है… 

वही बीजेपी प्रत्याशी रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उनके विरुद्ध जो प्रत्याशी उतारा है उन्होंने जनता से भेदभाव एवं उनका शोषण किया है। जबकि उनके दो टर्म के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में विकास की झड़ी लग गई है। उनके काम को देखते हुए जनता उनके पक्ष में मतदान करेगी। जनता को सेवक की जरूरत है।

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...