DEPUTY CM सम्राट चौधरी पहुंचे CM आवास, जारी है नीतीश संग मुलाकात

पटना: लोकसभा चुनाव का मतगणना जारी है और बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर अब परिणाम लगभग साफ हो गया है। हालांकि अभी मतगणना जारी है और आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इसलिए फ़िलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अब तक के रुझानों के अनुसार बिहार में जदयू सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है तो दूसरे स्थान पर भाजपा रहेगी।

इसके साथ ही लोजपा(रा) भी अपने खाते की सभी सीटें जीत रही है तो राजद चार सीटों पर जीत की तरफ अग्रसर है। इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सीएम नीतीश से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच बातचीत जारी है। चुनाव परिणाम आने के साथ ही बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबरें फैलने लगी।हालांकि जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी समेत अन्य नेताओं ने इस अफवाह बताया और कहा कि सीएम नीतीश एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे।

हालांकि इन खबरों के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी सीएम नीतीश से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच आए की रणनीति पर चर्चा चल रही है। वहीं बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने चिराग पासवान और जीतनराम मांझी से फोन पर बात कर उन्हें कल दिल्ली बुलाया है और उनके प्रदर्शन पर बधाई भी दी। फिलहाल बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BIHAR की सीटों पर फैसला आना शुरू, जानें किसने दर्ज की जीत

DEPUTY CM DEPUTY CM DEPUTY CM

DEPUTY CM

Saffrn

Trending News

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...

Patna Ring Road: 21 साल पुरानी परियोजना को मिली अंतिम मंजूरी,...

Patna Ring Road: बिहार की राजधानी पटना के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित रिंग रोड प्रोजेक्ट पूरा होने की दिशा में एक बड़ा कदम...

CID ऑफिस पहुंचे अभिषेक बनर्जी, आखिर क्यों हो रही है पूछताछ?...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) गुरुवार को कोलकाता में CID मुख्यालय, भवानी भवन पहुँचे। उनसे कथित तौर पर हस्ताक्षर...

Bihar MLC Election Result 2026: बिना वोटिंग तय हुआ नतीजा, बिहार...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img