एक बार फिर से मंच से गिरे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद

कटिहारः बैंक ऑफ बड़ौदा, कुरेठा शाखा में ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मंच से उतरने के दौरान गिर पड़े. मंच से गिरने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

बता दें कि तारकिशोर प्रसाद मंच से ही लोगों से आवेदन ले रहे थे. तारकिशोर प्रसाद जब आवेदन लेकर मंच से उतर रहे थे कि अचानक पैर का बैलेंस बिगड़ा और गिर पड़े. उनके साथ मंच पर मौजूद बैंक के कई अधिकारी भी गिर पड़े. तारकिशोर प्रसाद इस कदर गिरे की मंच की सीढ़ी टूट गई.

Tarkishr prasad 02 22Scope News

किसी प्रकार सीएम के साथ मौजूद बॉडीगार्ड ने आनन-फानन में डिप्टी सीएम को उठाया. गनीमत रही कि डिप्टी सीएम को कोई गंभीर चोट नहीं आई. इस कार्यक्रम के दौरान प्राणपुर की विधायिका निशा सिंह भी मौजूद थी. फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रिपोर्टःश्याम

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...