Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Bihar election 2025: राजद ने अपने उम्मीदवारों को टिकट देना किया शुरू, सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में मंथन जारी

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने प्रत्याशियों को टिकट देना शुरू कर दिया है। इस्लामपुर से पार्टी ने राकेश कुमार रोशन को टिकट दिया है। वहीं डॉ. संजीव को परबत्ता सीट से, जबकि बोगो सिंह को मटिहानी सीट से मैदान में उतारा है। लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में यह टिकट वितरण की प्रक्रिया चल रही है।Bihar election 2025: राजद उम्मीदवारों की सूचीविधानसभा सीट उम्मीदवार का नामइस्लामपुर राकेश कुमार रोशनपरबत्ता डॉ. संजीवमटिहानी बोगो सिंहसाहेबपुर कमाल ललन यादवसंदेश अरुण यादवBihar election 2025: सीट शेयरिंग पर मंथन जारी हालांकि, महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक घोषणा...

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में 12 नवंबर को पासपोर्ट अदालत का होगा आयोजन

पटना. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा एक विशेष पासपोर्ट अदालत का आयोजन 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। यह अदालत सुबह 09:30 बजे से लेकर दोपहर 04:30 बजे तक पब्लिक हॉल, द्वितीय तल, डी-ब्लॉक, मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, पटना-800001 में आयोजित होगी।इसको लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय, पटना एवं विदेश मंत्रालय, पासपोर्ट सेवा परियोजना के माध्यम से नागरिकों को सुलभ, कुशल और समयबद्ध तरीके से सेवाएं प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। 12 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाला पासपोर्ट अदालत इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।पासपोर्ट अदालत में...

Bokaro: मां-बेटे को 15 महीने तक बंधक बनाकर रखा, अब पुलिस ने कराया मुक्त

Bokaro: सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर 2517 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां और बेटे को करीब 15 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों को मुक्त कराया। यह घटना संतोष कुमार महतो और उनकी मां सीता देवी की है, जो चास के बंसीडीह निवासी हैं। Bokaro: ये था विवाद थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना टेलीफोन से मिली थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे को बंद कमरे से मुक्त कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संतोष कुमार...

Deputy CM विजय सिन्हा के निशाने पर तेजस्वी, राजद – कांग्रेस ने कहा ‘CM समेत…’

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी 8 महीने का समय बचा हुआ है लेकिन बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर घोटाले का आरोप लगाने में व्यस्त है। बिहार सरकार के Deputy CM सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।

सड़क निर्माण में हुई अनियमितता

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जब सरकार में थे और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे तब गया पथ प्रमंडल के अंतर्गत वजीरगंज तपोवन पथ, जमुआवा सेउतर पथ एवं भिंडसर चमनडीह पथ के निर्माण में भारी अनियमितता हुई है। जांचोपरांत अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पथ निर्माण में विभाग की तरफ से संवेदक को गलत तरीके से करीब 26 करोड़ से भी अधिक राशि का अवैध भुगतान किया गया है।

राजद सांसद की है संवेदक कंपनी

उन्होंने कहा कि संवेदक ने कई काम किया है और हमलोग संवेदक के सभी कामों की जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के विभाग में अवैध भुगतान की वजह से विभाग को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि संवेदक कंपनी राजद के सांसद सुरेंद्र यादव की कंपनी है और जब तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री थे तब उन्होंने तीन सड़कों के निर्माण में भारी गड़बड़ी की है।

राजद ने किया सवाल ‘किसे बचाना चाहते हैं’

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आरोपों के बाद से अब राजद समेत पूरा विपक्ष बौखला गयी है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि अगर किसी पथ निर्माण में अनियमितता हुई है और संवेदक को गलत तरीके से भुगतान किया गया है तो दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाये।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री से सवाल किया कि गड़बड़ी मामले में वे पूर्व उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव पर आरोप लगा कर किसे बचाना चाह रहे हैं वे जवाब दें। इसके साथ ही शक्ति यादव ने विजय सिन्हा से सवाल किया कि आरा में बालू खनन में अवैध वसूली हो रही है लेकिन उस मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है तो बताएं कि उस मामले में आप किसे बचाना चाहते हैं।

पुल निर्माण की भी हो जांच

मामले में कांग्रेस ने भी उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा पर जम कर हमला किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने डिप्टी सीएम से सवाल किया कि सिर्फ गया के सड़क निर्माण मामले की जांच क्यों की जा रही है। भारत सरकार को पत्र लिख कर अन्य मामलों में भी जो गड़बड़ियां हुई है उसकी जांच सीबीआई से कराई जाये। बिहार में कई पुल भी निर्माण से पहले ही ध्वस्त हो गए तो पथ निर्माण के साथ ही पुल निर्माण की भी जांच होनी चाहिए।

शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ, बिजली विभाग में बड़ा टेंडर हुआ उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ है, पंचायती राज में सोलर लाइट लगाने के काम की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। अगर विजय सिन्हा सीबीआई जांच की मांग करते हैं और सही से जांच की जाती है तो फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के दोनों उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री जेल चले जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Zero Tolerance पर काम कर रही नीतीश सरकार, श्रावणी मेले में हुई थी अनियमितता, अब…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM Deputy CM

Deputy CM

Related Posts

Bihar election 2025: सियासी सरगर्मी के बीच तेजस्वी यादव और मुकेश...

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए...

Bihar election 2025: राजद ने अपने उम्मीदवारों को टिकट देना किया...

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने प्रत्याशियों को टिकट देना शुरू कर दिया है। इस्लामपुर...

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में 12 नवंबर को पासपोर्ट अदालत का...

पटना. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा एक विशेष पासपोर्ट अदालत का आयोजन 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel