विक्षिप्त के ड्रामे ने ट्रेन को घंटों प्लेटफॉर्म पर रोके रखा, जानें क्यों

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक विक्षिप्त के हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण

स्टेशन पर घंटों पर ट्रेन रुकी रही. विक्षिप्त को समझाने में कई लोग लगे रहे.

काफी मान मनौव्वल के बाद विक्षिप्त माना और स्टेशन से ट्रेन खुली.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, औरंगाबाद के फेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत

पर चढ़े एक विक्षिप्त ने  इलेक्ट्रिक तार को छूने की कोशिश करने लगा.

इसलिए आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही.

सदर प्रखंड के फेसर स्टेशन पर उस वक्त सब के कलेजे दहल गए

जब धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची और ट्रेन रुकने के

बाद एक विक्षिप्त व्यक्ति अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया.

ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद विक्षिप्त ऊपर गुजर रही इलेक्ट्रिक वायर को बार बार छूने की कोशिश कर रहा था.

विक्षिप्त की इस हरकत को देखकर लोग हल्ला करके उसका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे. विक्षिप्त द्वारा ट्रेन की छत पर ऐसे हरकत किए जा रहे थे कि प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के कलेजे मुंह को आ रहे थे. काफी मशक्कत के बाद विक्षिप्त को ट्रेन की छत से किसी तरह उतारा गया तब जाकर ट्रेन फेसर स्टेशन से खुली और लोगों ने राहत की सांस ली.

बताया जाता है कि इस दौरान लगभग आधे घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी रही.विक्षिप्त की इस हरकत की वीडियो किसी ने खींची और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल कर दी. बहरहाल यह वीडियो कब की है इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह जानकारी प्राप्त हो रही है यह वीडियो शुक्रवार की शाम की ही है.

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...