Samastipur Breaking- स्टेशन पर ट्रेन रोक कर शराब पीने गया ड्राइवर, डेढ़ घंटे रुकी रही ट्रेन

Samastipur Breaking-स्टेशन पर ट्रेन रोक कर शराब पीने गया ड्राइवर, डेढ़ घंटे रुकी रही ट्रेन

Samastipur Breaking :-स्टेशन पर ट्रेन रोक कर शराब पीने गया ड्राइवर- बिहार में भले ही शराबबंदी हो,

शराब पीना और बेचना दोनों ही अवैध हो. लेकिन शराब की मौजूदगी है हर जगह.

बस इसके लिए आपका पॉकेट गरम होना चाहिए, उसके बाद आपकी इच्छा के अनुसार शराब

आपके ठिकाने तक पहुंचा दिया जाएगा. बस उसकी एक मनमाफ़िक कीमत आपको चुकानी होगी.

कुछ ऐसा ही हुआ समस्तीपुर जिले के हसनुपर स्टेशन पर, जिस लोको पायलट को समस्तीपुर से सहरसा जाने

वाली ट्रेन को लेकर जाना था, उसे अचानक शराब की तलब पैदा हो गयी,

वह भी तब जब ट्रेन हसनपुर स्टेशन पर सहरसा जाने के लिए तैयार खड़ी थी.

लोको पायलट कर्मवीर यादव को यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने से ज्यादा जरुरी शराब की अपनी इस

तलब को मिटाना लगा. करीबन डेढ़ घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही, यात्री हंगामा खड़ी करते रहें,

इधर शराब के नशे में धूत कर्मवीर भी उत्पात मचाता रहा. हंगामा बढ़ता देख कर दूसरे लोको पायलट

से ट्रेन का रवाना करवा दिया गया. इस बीच हंगामें की सूचना पाकर जीआरपी

ने लोको पायलट को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल ड्राइवर के साथ पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट- सुनिल

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...