पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुजफ्फपुर : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने मुजफ्फरपुर के बीजेपी पूर्वी कार्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर प्रेस वार्ता की।

योजना में AI तकनीक का प्रयोग, फर्जी मजदूर हटेंगे, भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व के मनरेगा योजना को बदलकर विकसित भारत जी राम जी बनाया गया है जिसमें विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखते हुए कृषि और ग्रामीण विकास और रोजगार पर फोकस किया गया है जिसमें 100 दिनों की रोजगार गारंटी से बढ़कर 125 दिनों की रोजगार गारंटी की गई है। इस योजना को तकनीक से जोड़ा गया है। AI के मदद से फर्जी मजदूरों को छांटने में मदद मिलेगा जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकेगा।

बहुत महत्वपूर्ण है यह विधेयक

अब ग्रामीण कार्यों की योजना विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं के माध्यम से बनाई जाएगी,जिन्हें ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर समेकित किया जाएगा और विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण और संरचना स्टैक में जोड़ा जाएगा। यह विधेयक बहुत ही महत्वपूर्ण है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी,JDU जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढे :  Patna Science City : जहां बच्चे खुद वैज्ञानिक बन जाते हैं, खेल बन जाता है विज्ञान

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...