बिहार का विकास खुद ही दे रहा गवाही, भाजपा ने कहा ‘बेल पर बाहर रहने वाले करेंगे…’

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक बयानबाजियों का दौर लगातार चल रहा है। पक्ष विपक्ष लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहा है और जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। इन दिनों विपक्ष बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा कराये गए गहन मतदाता पुनरीक्षण को बड़ा मुद्दा बना कर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। रविवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की है साथ ही विपक्ष के नेता लगातार संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने की बात कहते दिखाई देते हैं।

विपक्ष के इन आरोपों और विरोध पर भाजपा भी लगातार हमलावर है। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने विपक्ष पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रहे थे लेकिन बिहार की जनता को सब याद है। जनता अब तक नहीं भूली है कि किनके कार्यकाल में आपातकाल लगा और 50 बार कर्फ्यू आम जनता के ऊपर थोपा गया था। जिनकी सरकार में दर्जनों घोटाले हुए और जनता के खून पसीने की कमाई लूट ली गई आज वही लोग लोकतंत्र के ठेकेदार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें – मंत्री ने पश्चिम चंपारण में कई योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, सांसद ने कहा मिलेगा…

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना है कि इनके साथ चारा चोर समेत वैसे लोग खड़े हैं जो खुद ही कोर्ट से सजा पा कर बेल पर बाहर हैं। ऐसे लोग लोकतंत्र बचायेंगे या जनता ठगी जाएगी? बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और इनके झांसे में नहीं आएगी। लोग सब समझ रहे हैं कि बिहार में 2005 से विकास की यात्रा शुरू हुई है और एनडीए की सरकार में ही मजबूत हुई है।

एनडीए की सरकार में बिहार में सड़क से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर उद्योग समेत हर क्षेत्र में विकास हुआ है जो खुद ही गवाही भी दे रहा है। आज बिहार का हर नगरिक कह रहा है कि विकास ही विश्वास है और विश्वास सिर्फ NDA पर है। आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि 2025 में बिहार की जनता पूर्ण बहुमत से NDA की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष के दावे और आरोप सब हवा में ही उड़ जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  तेजस्वी के खैनी चूना वाले बयान पर भाजपा ने भी रगड़ दिया, कहा….

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img