रांची: नामांकन दाखिल करने पहुंचे JBKSS के रांची लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
देवेंद्रनाथ महतो को रांची समाहरणालय से आज गिरफ्तार किया गया है।यह गिरफ्तारी विधानसभा घेराव के मामले में की गयी है।
विधानसभा घेराव मामले में नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में दर्ज हुआ था। इस मामले में देवेंद्र नाथ महतो समेत कई अन्य के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।
देवेंद्र नाथ महतो गुपचुप तरीके से आदिवासी पारंपरिक पोशाक पहन कर समाहरणालय पहुंचे थे। पुलिस उनका पहले से इंतजार कर रही थी,जैसे ही पुलिस की नजर देवेन्द्र पर पड़ी तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।



















