सरना धर्मावलंबियों ने चंद्रयान-3 की सफलता की कामना के साथ मां सरना देवी की विशेष पूजा की

रांची: आज, पूरी दुनिया की नजरें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 पर हैं। आज शाम 6:04 बजे पर चंद्रयान का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करने का प्रयास करेगा। इस महत्वपूर्ण लम्हे की सफलता के लिए, देश के विभिन्न हिस्सों में लोग अपने-अपने ईश्वर की पूजा और आराधना कर रहे हैं।

रांची के सरना धर्मावलंबियों ने भी बरियातू थाना क्षेत्र के तेतरटोली सरनास्थल पर परंपरागत तरीके से विशेष पूजा की और मां सरना देवी से चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की। इस विशेष प्रार्थना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष-महिलाएं और स्कूली बच्चे भी भाग लिए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतर टोली के छात्रों ने चंद्रयान-3 के पोस्टरों के साथ भारत माता की जयकारे लगाया।

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्राप्ति के लिए, मां सरना से प्रार्थना करते हुए, तेतर टोली सरना समिति के अंतु तिर्की ने कहा कि आज देशवासियों में गर्व और गौरव का अहसास हो रहा है।

आज, 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि इसरो का चंद्रयान-3 ने अपनी लंबी यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया है और अब आखिरी और सबसे कठिन परीक्षा के लिए तैयार है। इस पर, सरना समाज के लोग भी उत्साहित हैं और मां सरना से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना कर रहे हैं।

वहनी ने कहा कि आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ-साथ, पूरे विश्व के 800 करोड़ लोग गवाह बनेंगे। भारतवासियों की ओर से इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए, अंतु तिर्की ने कहा कि भारत विश्व गुरु बने, यही सरना समुदाय की भी कामना है, और मां सरना देवी इस साथ सहायता करेंगी।

 

 

Video thumbnail
पाक से बढ़ते तनाव के बीच IPL सस्पेंड! आगे क्या होगी बीसीसीआई की रणनीति
04:37
Video thumbnail
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जमशेदपुर के लोगों में उत्साह की लहर, मोदी आगे बढ़ो के लगाए गए नारे..!
01:17
Video thumbnail
भारत पाक तनाव के बीच रांची एयरपोर्ट में कैसी है व्यवस्था देखिये सीधे ग्राउंड जीरो से
05:58
Video thumbnail
क्या सुबह का सूर्य देख पाएगा पाकिस्तान देखिए - लाइव | India Pakistan Tensions | News 22Scope |
01:20:16
Video thumbnail
सांबा में घुसपैठ की नाकाम कोशिश | Breaking News | National News | Jammu & Kashmir
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस के राकेश सिन्हा क्यों बोले आज रो रहा है पाकिस्तान, बिलबिला रहा है | Rakesh Sinha | Congress
08:32
Video thumbnail
DSPMU का नाम बदलने पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया CM का आभार | Ranchi | Jharkhand News
01:24
Video thumbnail
पाकिस्तान को नहीं पता सिंदूर का महत्व लेकिन भारतीयों के लिए तो सिंदूर ....क्यों बोले सीपी सिंह
07:50
Video thumbnail
सेना ने जारी किया पाक पर कार्रवाई का 12 सेकेंड का वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई जारी
04:32
Video thumbnail
GST घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ED ने अमित अग्रवाल को किया गिरफ्तार | Jamshedpur
01:19