नंदी की मूर्ति पी रही दूध, दूध-कटोरी और चम्मच लेकर मंदिर दौड़े श्रद्धालु, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रिपोर्टः अंजनी कुमार कश्यप/ न्यूज 22 स्कोप

नवगछिया: भागलपुर के नवगछिया में एक शिव मंदिर में दूध पीते नंदी की प्रतिमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में नंदी की मूर्ति को दूध पिलाते लोग दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. नंदी बाबा के दूध पीने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. यह घटना नवगछिया बाजार स्थित जगतपति महादेव मंदिर की है. यहां के शिवमंदिर में भक्त प्रतिदिन की भांति दर्शन करने पहुंचे थे. मगर जब मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी की प्रतिमा पर जल चढ़ाने पहुंचे तो वहां के लोगों ने बताया कि जल नंदी ने पी लिया. फिर यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से जल व दूध लाकर नंदी को पिलाने लगे. जहां एक तरफ लोग चमत्कार मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे अंधविश्वास करार दे रहे हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नवगछिया में नंदी के दूध पीने के वायरल वीडियो को लोग हिन्दू देव भगवान भोलेनाथ की कृपा मान रहे हैं. सावन के पवित्र महीने में ऐसी घटना का होना हिन्दू धर्म के लोग चमत्कार मान रहे हैं. बताया जाता है कि रोज की तरह शाम की आरती होने के बाद लोगों ने चरणामृत चढ़ाया, तो पता चला कि नंदी की प्रतिमा ने उसे पी लिया. इसके बाद यहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई और लोग अपने-अपने घरों से दूध लाकर पिलाने लगे. दूध पीते हुए नंदी की प्रतिमा का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...