Advertisement
Advertisement

Ranchi: ‘रेल टोका’ या ‘रेल रोको’ आंदोलन को लेकर DGP अनुराग गुप्ता ने की समीक्षा बैठक, दिये ये निर्देश

Ranchi: आगामी 20 सितंबर 2025 को झारखंड में कुड़मी समुदाय द्वारा घोषित ‘रेल टोका’ या ‘रेल रोको’ आंदोलन के मद्देनज़र राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति की व्यापक समीक्षा के लिए आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की।

Ranchi: आंदोलन को लेकर DGP ने दिये निर्देश

पुलिस महानिदेशक ने बैठक में सभी पुलिस अधीक्षकों को आंदोलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, चाईबासा, पलामू और दुमका आदि जिलों के रेल मार्गों के संवेदनशील रेलवे स्टेशनों, क्षेत्रों और रेल लाईनों पर विशेष रूप से सतर्कता बरतने के लिए सुरक्षा उपकरणों (बॉडी प्रोटेक्टर / हेलमेट) के साथ ब्रीफ कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने, स्टेशनों के आउटसाईड में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने, एम्बुलेंस, दंगारोधी वाहन को आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्त करने साथ ही आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना, जान-माल की क्षति को रोकने क लिए रेलवे पुलिस और रेलवे कर्मियों के साथ आसुचना तंत्र को मजबुत करते हुए आरपीएफ और जीआरपी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्ती करने तथा आंदोलन के दौरान चिन्हित नेता को डिटेन करने का निर्देश दिया।

उन्होने संबंधित जिलों के उपायुक्त से संपर्क स्थापित कर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने, संवेदनशील जगहों पर बीएनएसएस की धारा 163 की कार्रवाई करवाने, बल को भीड़ लगने से पहले ही प्रतिनियुक्त करने, ट्रेनों पर पथराव न हो इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने, संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग करने, ड्रोन से निगरानी करने, बलों का आवासन एवं भोजन का प्रबंध करने का निर्देश दिया।

किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए सभी रेलवे पुलिस पदाधिकारी को 24X7 कन्ट्रोल रूम कार्यरत रखने एव सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड को अपने स्तर से मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

Ranchi: ‘रेल रोको’ आंदोलन को लेकर समीक्षा बैठक

इस बैठक में अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, रेल; प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा; डॉ० माईकलराज एस, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान भौतिक रूप से एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक, आरपीएफ, ईस्टर्न रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे, ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे, सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक तथा डीआरएम, रांची, चक्रधरपुर और धनबाद के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...