Dhanbad: खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिज संपदा के अवैध कारोबार पर रोक लगाने का निर्देश

Dhanbad: जिला खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में टाउन हॉल में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, खनन अधिकारी एसडीएम सभी डीएसपी, बीसीसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारी उपस्थित हुए।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में कोयला, बालू, पत्थर समेत अन्य खनिज के अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला पुलिस-प्रशासन तथा बीसीसीएल के अधिकारियों को एक समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

Dhanbad: सीजर रेड FIR पर विस्तृत चर्चा

उपायुक्त ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध की जाने वाली सीजर रेड FIR पर विस्तृत चर्चा बैठक में हुई। साथ ही कोयला खनन एवं परिवहन से एयर पॉल्यूशन की जो समस्या आ रही है, उसे कंट्रोल करने पर भी चर्चा हुई है। बालू घाटों की नीलामी परिक्रिया जल्द शुरू होगी। हेमंत सरकार ने जिला प्रशासन को इस मामले में अश्वस्त किया है। सरकार से गाइड लाईन प्राप्त हुआ है।

Dhanbad: NGT के प्रतिबंध हटने के बाद होगी नीलामी परिक्रिया

मुख्यमंत्री ने अश्वस्त किया है कि बालू घाटों की नीलामी को लेकर अब कोई समस्या नहीं आएगी। NGT का प्रतिबंध जैसे ही हटेगा नीलामी परिक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में एक अहम मुद्दे पर भी चर्चा की गई कि बीसीसीएल एवं CISF के अधिकारियों पर स्थानीय लोगों के द्वारा FIR दर्ज कराई जाती है।

Dhanbad: जांच के बाद ही FIR होगी

FIR दर्ज करने से पहले झड़प मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही FIR होगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध की गई अब तक की रेड FIR, सीजर की कार्रवाई की समीक्षा की गई है। अवैध खनन के हॉटस्पॉट, अवैध खनन स्थल पर की गई डोजरिंग आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया...

अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में OPD सेवा रही...

जहानाबाद : अरवल जिले के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और चिकित्सक पर हमले के विरोध में बुधवार को...

2.5 लाख की लूट के लिए युवक की चाकू गोदकर हत्या,...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में लूट के दौरान 21 वर्षीय मो. रेहान की चाकू गोदकर हत्या कर...