Advertisment

Dhanbad: कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर नदी में हादसा, स्नान करने गए 5 युवक डूबे, एक का मिला शव, एक लापता

Dhanbad: जिले के बाघमारा अनुमंडल के तेलमच्चो घाट पर बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। दामोदर नदी में स्नान करने गए पांच युवकों में से दो युवक डूब गए, जबकि तीन को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

Dhanbad: दामोदर नदी में हादसा

सूचना मिलते ही महुदा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कुछ देर की तलाश के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरा युवक अब भी लापता है। उसकी तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को रांची से बुलाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेलमच्चो घाट पर स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पांच युवक गहरे पानी में चले गए, जिसमें से दो डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन को किसी तरह बाहर निकाल लिया।

Dhanbad: परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही डूबे युवकों के परिजन घाट पर पहुंच गए, जिससे वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...