Dhanbad Accident : बाइक पर सवार होकर जा रहे थे ड्यूटी, बाराती बस ने रौंदा…

Dhanbad Accident : धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध स्थित पूजा टॉकीज के पास सुबह एक बाराती बस ने बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि बाईक सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Bokaro : तालाब से व्यक्ति का तैरता हुआ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad Accident : घटना के बाद ग्रामीणों कर दिया सड़क जाम
Dhanbad Accident : घटना के बाद ग्रामीणों कर दिया सड़क जाम

बाईक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निगम कार्यालय जा रहे थे

मृतक की पहचान बजरंगी भूइंया के रुप में हुआ जो कि नगर निगम का सफाई कर्मी था, घायलों में बिक्की भूइंया और फुलआ वे दोनों भी निगम के ही सफाई कर्मी हैं। दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Giridih : शादी के दिन दूल्हा हुआ गायब! जंगल में पेड़ से झूलती मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

बताया जा रहा है कि तीन बाईक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निगम कार्यालय जा रहे थे। पूजा टॉकीज के पास उनकी बाईक को बाराती बस ने धक्का मार दिया। बस चालक भागने की फिराक में था,बाईक को रगड़ते हुए राजेंद्र सरोवर तक जा पहुंचा। बाईक के बस में फंस जाने के बाद चालक बस से उतरकर मौक़े से फरार हो गया।

Dhanbad Accident : घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
Dhanbad Accident : घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन

ये भी पढ़ें- Breaking : पहलगाम हमले पर बोले मंत्री इरफान, अगर पीएम आतंकियों से बदला नहीं ले सकते तो कांग्रेस है तैयार… 

Dhanbad Accident : निगमकर्मियों ने कर दिया सड़क जाम

इधर बस में बैठे यात्री बस से उतरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि बस टुंडी जा रही थी। इधर सुचना पाकर निगम के सफाईकर्मी सैकड़ों की संख्या में घटना स्थल पहुंचे और निगम के ट्रेक्टर ट्रिपर वैन को सड़क पर लगाकर सड़क जाम कर दिया। सफाईकर्मी मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

jrrej 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro : पहलगाम अटैक पर पाकिस्तान को बोला थैंक यू, युवक गिरफ्तार… 

सूचना पाकर निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद सीओ शशिकांत सिंकर, धनबाद थाना प्रभारी आर एन ठाकुर मौक़े पर पहुंच सड़क जाम करनेवाले सफाई कर्मियों को समझाने के प्रयास में जुट गए। सड़क जाम के करीब 4 घंटे होने चले है अभी तक सहमति नहीं बनी है। इधर सड़क जाम से धनबाद शहर में चारों और जाम लग गई है। लोग काफी परेशान है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img