
Advertisment
Dhanbad: तालाब में डूबने से एक 35 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई। SNMMCH धनबाद में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक संजीत कुमार महतो शादीशुदा था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बच्चा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया। यह घटना शुक्रवार की है।
Advertisment
Dhanbad: तालाब में डूबने से मौत
स्थानीय नेता मनोज कुमार हाड़ी ने बताया कि खरनी पंचायत अंतर्गत साधोबाद ग्राम के निवासी संजीत कुमार महतो शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी के लिए घर से तेतुलमारी के लिए निकला था। इसी बीच शौच करने के लिए तालाब में उतरा जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। देर शाम शव के तालाब की सतह पर आने के बाद मामला प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।
अनिल पांडेय की रिपोर्ट
Highlights
Advertisement




