Advertisment

Dhanbad: भाटडीह में शव जलाने को लेकर दो गुट भिड़े, निषेधाज्ञा लागू

Dhanbad: जिले के भाटडीह ओपी स्थित दामोदर नदी घाट के पास शव जलाने को लेकर दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद भाटडीह ओपी क्षेत्र के भाटडीह तेतुलिया धोड़ा और कुमारडीह गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर में कुमारडीह गांव की महिला के शव का दामोदर नदी के भाटडीह घाट के समीप अंतिम संस्कार करने के कारण 2 गुटों में जमकर मारपीट हो गई। भाटडीह तेतुलिया क्वार्टर की कुछ महिला दामोदर नदी में स्नान करने गयीं थीं। वहीं, कुछ दूरी पर एक महिला का शव जल रहा था।

Dhanbad: नदी तट रणक्षेत्र में तब्दील

महिलाओं ने वहां पर शव जलाने से मना किया। इसी बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गयी। इसके बाद महिलाओं ने अपने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग दामोदर के तट पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और पूरा नदी तट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...

LPG Cylinder Theft: झारखंड में गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा,...

LPG Cylinder Theft: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने खाना पकाने वाली गैस सिलेंडरों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है और...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड में बनेगा नया Agro Tourism Hub! हजारीबाग...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड सरकार राज्य में खेती को आधुनिक तकनीक, रिसर्च और टूरिज़्म से जोड़ने के लिए नई पहल कर रही है। इसी कोशिश...