Dhanbad: रिश्तों की कड़वाहट का खूनी अंजाम

564
Advertisment

पुलिस ने चाचा ससुर को हिरासत में लिया, साला फरार

धनबाद : रिश्तों की कड़वाहट का खूनी अंजाम- कोयलांचल में एक प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हुआ है.

Advertisment

ताजा घटनाक्रम में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में एक युवक की देर रात हत्या कर दी गई.

खून से लथपथ युवक को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

घटना स्थल पर डीएसपी अमर पांडेय समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पहुंचे

एवं उसे एनएनएमएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

murder1 1 22Scope News

रिश्तों की कड़वाहट का खूनी अंजाम: 5 माह पूर्व युवती से युवक ने किया था प्रेम विवाह

बताया जा रहा है कि मृतक विजय ठाकुर गिरिडीह के बेंगाबाद का रहने वाला था. 5 माह पूर्व ही उसने भेलाटांड की एक युवती से प्रेम विवाह किया था. दोनों पास के ही एक प्रसिद्ध मॉल में काम करते थे. लेकिन दोनों के प्रेम विवाह से वधु पक्ष के परिवार वाले खुश नहीं थे.

murder12 1 22Scope News

सरकारी स्कूल के पास मिला युवक का शव

खून से लथपथ विजय का शव सरकारी स्कूल के पास रात 8ः00 बजे बरामद हुआ. उसकी हत्या किसने की इस रहस्य से पर्दा अब तक नहीं उठ पाया है. विजय के सिर में जोरदार हमला किया गया, सिर से काफी खून बह रहा था. स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ युवक को देख पुलिस को सूचना दी थी.

murder123 22Scope News

रिश्तों की कड़वाहट का खूनी अंजाम: प्रेम विवाह से खुश नहीं थे युवती के परिजन

हालांकि युवक की हत्या के बाद उसके साले को पुलिस ने फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. पुलिस ने इस मामले में मृतक के चाचा ससुर को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. शादी के बाद से ही ससुराल वालों के साथ युवक का मतभेद चल रहा था. डीएसपी ने मामले का जल्द उद्भेदन का आश्वासन दिया है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Advertisement