Dhanbad Breaking : जमीन कारोबारी अरशद आलम उर्फ बाबला पर फायरिंग मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी बिल्डर सलीम खान को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश में छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : झारखंड इस बार दो दिवाली मनायेगा, रांची लोकसभा के सभी 6 सीटों पर एनडीए की जीत होगी-संजय सेठ…
Dhanbad Breaking : आरोपी के पास से पिस्टल और खोखा बरामद
पुलिस ने इस दौरान मौके से एक पिस्टल एवं कारतूस जब्त को जब्त किया है वहीं खोखा एवं एक कट्टा भी जब्त किया गया है। DSP विधि व्यवस्था नौसाद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बिल्डर सलीम खान को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
फायरिंग से पूर्व कारोबारी बाबला और बिल्डर के बीच मारपीट भी हुई थी। बाबला के पास भी आर्म्स था। मारपीट के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग की थी या किसी एक ने गोली चलाई थी इस बात की पड़ताल जारी है। फिलहाल मामले का पूरा तथ्य निकलकर सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—
Highlights


