Dhanbad Breaking : फ्लिपकार्ट एजेंट गोलीकांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, खोखा बरामद…

Dhanbad Breaking : धनबाद में फ्लिपकार्ट एजेंट गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गोली का एक खोखा भी बरामद किया है। अभियुक्तों ने उक्त एजेंट को गोली मारने एवं पैसा लूटने का मामला स्वीकार कर लिया है।

रूह min 22Scope News

Dhanbad Breaking : 15 सितंबर को गोली मारकर कर दी थी हत्या

बता दें कि 15 सितंबर को पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर बी टाइप कॉलोनी के निकट फ्लिपकार्ट एजेंट मुकुल मिश्रा पर अज्ञात अपारधियों ने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया था और अपराधियों ने एजेंट के पास से पैसे की लूट कर ली थी। जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बी टाइप गेट के समक्ष पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया है।

धनबाद से सचिन सिंह की रिपोर्ट—

 

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img