Dhanbad: सीबीआई ने बीसीसीएल क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Dhanbad: सीबीआई टीम ने बीसीसीएल क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम ने उन्हें कोयला भवन से  गिरफ्तार किया है। वह 7 हजार रुपये घूस मांग रहा था।

दरअसल, बीसीसीएल कोयला भवन प्रशासनिक विभाग में कार्यरत क्लर्क प्रणय सरकार के द्वारा 7 हजार रुपये की रिश्वत मांग की गयी थी। इस बीच सीबीआई टीम ने उन्हें ट्रैप किया और कोयला भवन से गिरफ्तार किया। फिलहाल सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है।

Dhanbad: पेंशनर से मांग रहा था रिश्वत

बताया जा रहा है कि पीएफ पेंशन फाइल को लेकर प्रणय सरकार ने पेंशनर से रिश्वत मांगी थी। वहीं सीबीआई की कार्रवाई से कोयला भवन में हड़कंप मच गया। कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...