Advertisment

Dhanbad : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, गठबंधन सरकार से डर गई है भाजपा और…

Dhanbad : महागठबंधन सरकार की लोकप्रियता से भाजपा डरी हुई है डर के वजह से कभी मइयां सम्मान योजना तो कभी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है, यह बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गुरुवार को धनबाद में आयोजित अपने सम्मान सभा में कही।

इससे पूर्व ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के द्वारा किया गया जिसमें पार्टी को बूथ स्तर तक जाकर बूथ एजेंट को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले सीटों की संख्या तीन गुनी हो इस पर भी मंथन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के तमाम दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

Dhanbad : महागठबंधन की लोकप्रियता से घबरा गई है बीजेपी-केशव महतो कमलेश

वही मीडिया से बात करते हुए धनबाद विधानसभा क्षेत्र से सीट के दावेदार अशोक सिंह ने केशव महतो कमलेश को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। वही मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। यही वजह है कि 6 विधानसभा सीटों के लिए 50 से अधिक दावेदारों ने अपना दावा ठोका है।

ये भी पढे़ं-Breaking : झारखंड में एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो हिरासत में… 

ऐसे में पार्टी आला कमान जिसे भी टिकट देगी सभी मिलकर उसे जीताने का काम करेंगे। सूबे में महागठबंधन की सरकार की लोकप्रियता बढ़ी हुई है। कई बड़े-बड़े कार्य हुए हैं। मंईयां सम्मान योजना के साथ-साथ सर्वजन पेंशन योजना, वरिष्ठ वकीलों को पेंशन योजना समेत वह तमाम योजनाएं जो इस राज्य की जनता के लिए लागू की गई है उससे भाजपा घबरा गई है। वह डरी हुई है और सरकार के खिलाफ लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं होगी और एक बार पुनः महा गठबंधन की सरकार झारखंड में बनेगी।

धनबाद से राजकुमार जासवाल की रिपोर्ट—-

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...