Dhanbad Crime : चुटकियों में बाइक उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…

Dhanbad Crime : शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : पत्थर से कूचकर गार्ड की हत्या से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस… 

9i 22Scope News

Dhanbad Crime : भोले-भाले लोगों को सस्ते दाम में बेच देते थे बाइक

इसके साथ ही एक अन्य मामले में जानलेवा हमला और आगजनी के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी (विधि व्यवस्था) नौशाद आलम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी धनबाद शहरी क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें बलियापुर इलाके में छिपा कर रखते हैं और फिर भोले-भाले लोगों को सस्ते दाम में बेच देते हैं।

ये भी पढ़ें- Chaibasa : नक्सलियों की धरपकड़ को निकले जवानों पर वज्रपात का कहर, CRPF के अधिकारी शहीद, तीन गंभीर… 

Dhanbad Crime : अपराधियों के पास से जब्त वाहन
Dhanbad Crime : अपराधियों के पास से जब्त वाहन

सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने विकास राम और लालू कुरैशी नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब दोनों के ठिकानों पर छापा मारा, तो वहां से दो चोरी की बाइक बरामद हुईं।

गिरफ्तार अपराधियों का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

पूछताछ के बाद एक तीसरी बाइक तापस गोराई नामक व्यक्ति के घर से मिली, जिसे आरोपियों ने बेचा था। तापस गोराई से बाइक जब्त कर ली गई है। डीएसपी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। दोनों का आपराधिक इतिहास है और पूर्व में भी ये जेल की हवा खा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Simdega Crime : अंधेरी रात में वाहन चुरा उड़नछू हो गए चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद… 

76 2 22Scope News

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी ने एक अन्य गंभीर मामले का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गोविन्द कुमार नामक व्यक्ति को घर में आग लगाने और जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Gumla : गए थे बकरी खोजने मिल गई बम! कुलमुंडा जंगल में फटा बम, ग्रामीण गंभीर… 

 

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...