Dhanbad Crime : गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी हथियार के साथ यहां से धराया…

Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान और गोपी खान के कुख्यात गिरोह के एक सक्रिय सदस्य मो. नौशाद आलम को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो ज़िंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Accident : दनुआ घाटी बनी दानव घाटी, दो भारी वाहनों में जोरदार टक्कर… 

चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ाए अपराधी

सिटी एसपी अजीत कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह का एक सदस्य अवैध हथियार और चोरी की बाइक लेकर कहीं जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने भूली ओपी क्षेत्र के गुलजारबाग ट्रेनिंग स्कूल की ओर जानेवाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : विवादित बयान के बाद मंत्री हफीजूल हसन की सफाई, “हर धर्म का सम्मान, नफरत के खिलाफ हूँ” 

Dhanbad Crime : देसी कट्टा सहित कई सामान बरामद
Dhanbad Crime : देसी कट्टा सहित कई सामान बरामद

Dhanbad Crime : तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल पर आते देखा गया। पुलिस ने जब उसे रोका और बाइक के कागजात मांगे, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह प्रिंस खान और गोपी खान के गिरोह के लिए चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : ट्रक और कार में भीषण टक्कर, एक की मौत 5 घायल, कार के उड़े चिथड़े… 

पुलिस अब मो. नौशाद के आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में उसकी भूमिका कितनी गहरी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि अवैध हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Murder : उलीडीह में युवक की गोली मारकर हत्या, पार्टी में जाने की बात कहकर… 

अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा-सिटी एसपी

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देते एसपी
Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देते एसपी

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं हिंसा-जिला मुख्यालय के पास विश्व हिंदू परिषद का विरोध-प्रदर्शन… 

सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि धनबाद पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh झील क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत से मची सनसनी… 

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि धनबाद पुलिस ने अपराध के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार ठोस रणनीति पर काम किया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है और जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।

Saffrn

Trending News

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img