Hazaribagh Accident : दनुआ घाटी बनी दानव घाटी, दो भारी वाहनों में जोरदार टक्कर…

Hazaribagh Accident : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत दनुआ घाटी में आए दिन सड़क हादसा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह यह दनुआ घाटी अब ‘दानव घाटी’ बन चुकी है। यह कहना है चौपारण थाना प्रभारी का। दरअसल आज सुबह दो भारी वाहनो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पूरा रोड जाम हो गया। इसी दौरान कार और ट्रक के बीच फिर से जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : BSNL टेलीफोन भवन में लगी आग से मची अफरा-तफरी 

Hazaribagh Accident : दुर्घटना के बाद लग गया लंबा जाम
Hazaribagh Accident : दुर्घटना के बाद लग गया लंबा जाम

Hazaribagh Accident : घटना के कुछ देर बाद ही कार और ट्रक में फिर टक्कर

टक्कर में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद एनएच-2 पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रशासनिक टीम और चौपारण थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और राहत-बचाव कार्य जारी है। गनीमत यह रही कि दोनों वाहनों के चालक और उपचालक सुरक्षित हैं, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Crime : अचानक पहुंचे अपराधी और युवक को धड़ाधड़ मार दी गोली, दो धराए… 

k6tjurt 22Scope News

ये भी पढ़ें- Love Affair : प्रेमिका ने हत्या के लिए रची ऐसी खौफनाक साजिश सुनकर रुह कांप जाएगी… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों की नींद टूट गई। घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रास्ता क्लियर करने की कोशिश शुरू कर दी है।

ly7iy7 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड की प्रशिक्षु नर्सों को हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, अब बढ़ जाएगी वेतन… 

यह दनुआ घाटी अब ‘दानव घाटी-पुलिस

दनुआ घाटी अब लगातार खतरनाक जगह बनता जा रहा है। घाटी में बीते कुछ दिनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। चौपारण थाना प्रभारी ने कहा, “यह दनुआ घाटी अब ‘दानव घाटी’ बन चुकी है।” उन्होंने बताया कि केवल पिछले एक महीने में यहां पांच बड़े हादसे हो चुके हैं, और लगभग हर सप्ताह कोई न कोई दुर्घटना घट रही है।

चंदन राणा की रिपोर्ट–

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...