धनबाद: अपराधियों ने पिस्टल सटा आउटसोर्सिंग कर्मी से मांगी रंगदारी

सीसीटीवी में कैद घटना, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर से बढ़ गया है.

ताजा घटनाक्रम में कोयला कम्पनी के आउटसोर्सिंग लाइनर राजेश यादव से रंगदारी की मांग की गई.

नहीं देने पर मारपीट की कोशिश की गई, लेकिन लाइनर ने किसी तरह भागकर

अपनी जान बचाई और मामले की शिकायत पुलिस में की.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

मारपीट करने की कोशिश

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के लाइनर राजेश यादव

अपनी गाड़ी में फ्यूल भरवाने के लिए शुक्रवार देर रात पुटकी थाना क्षेत्र के

जनता पेट्रोल पंप पहुंचे थे. जहां उन से रंगदारी मांगी गई और मारपीट करने की कोशिश की गई.

घटना शुक्रवार रात करीब 8ः45 बजे की है.

जान से मारने की धमकी

इस बीच विक्की डोम के भाई राजा डोम ने अपने 4-5 अन्य अपराधियों के साथ

उनपर पिस्टल तान दी और रंगदारी नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी.

और मारपीट की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह अपना जान बचाकर भागने में सफल रहें.

बाद में उन्होंने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है और

अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है. घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img