Dhanbad: धरती आबा बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

Dhanbad: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के प्रमुख स्थान बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला प्रशासन और बिरसा मुंडा स्मारक समिति की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर नगर आयुक्त रविराज शर्मा, एसडीएम राजेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार, स्मारक समिति के अध्यक्ष महादेव हांसदा समेत कई लोगों ने भाग लिया।

बिरसा मुंडा की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा

नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे। जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।

वहीं बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने कहा कि समिति हर साल उनकी जयंती और शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देती है। उन्होंने कहा कि आज भी बिरसा मुंडा के विचार प्रासंगिक हैं और हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर प्रकृति और अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरूकता संदेश भी दिए गए।

रिपोर्टः अनिल कुमार

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...