Dhanbad : बिजली विभाग की करतूत, भेज दिया मनमाना बिल फिर…

Dhanbad : धनबाद जिले के उपभोक्ता अनाप-शनाप बिजली बिल आने से खासे परेशान है। इसी को लेकर आज उपभोक्ता  अपनी नाराजगी व्यक्त करने बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गए। उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि मीटर रीडिंग लेने के लिए कोई कर्मचारी उनके घर नहीं आ रहे हैं और अब JBVNL एवरेज बिल के नाम पर अनाप-शनाप बिल भेज दे रही है।

1 75 22Scope News

उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें बिजली बिल में सुधार को लेकर खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। हीरापुर क्षेत्र के ऐसे कई उपभोक्ताओं के साथ यही परेशानी बनी हुई है। उम्मीद से ज्यादा बिजली बिल आने को लेकर इनमें नाराजगी बनी हुई है।

2 15 22Scope News

Dhanbad : नियमित रूप से मीटर की रीडिंग नहीं हो पा रही है

उपभोक्ताओं का कहना है कि JBVNL ने उपभोक्ताओं के घर में नए बिजली के मीटर लगा दिये हैं लेकिन विभाग के द्वारा नियमित रूप से मीटर की रीडिंग ही नहीं करा पा रहा है। आउटसोर्सिंग पाॅलिसी के तहत नियुक्त कर्मचारी कई-कई महीने से मीटर की रीडिंग ही नहीं कर रहे है।

3 11 22Scope News

कोई उपभोक्ता अगर महीने या पखवाड़े भर घर से बाहर रहते है तो भी एवरेज बिल के नाम पर उम्मीद से ज्यादा बिजली बिल भेजा जा रहा है। उपभोक्ताओं के हंगामे के बाद विभाग द्वारा उनसे शिकायते लिखित रूप में मांगी गई। बताया गया कि आवेदन के बाद कार्यवाही करते हुए त्रुटि को दूर किया जायेगा।

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...