Advertisement
Advertisement

Dhanbad : पहले चुराता मोबाइल फिर उड़ा लेता माल, CID ने किया गिरफ्तार…

Dhanbad : धनबाद में लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को CID ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम संतोष कुमार मंडल बताया जा रहा है। CID की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उसे धनबाद से दबोचा है। गिरफ्तार अपराधी चिरकुंडा का रहने वाला बताया जा रहा है।

अपराधी के पास से CID की टीम ने एक मोबाइल, दो सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड जब्त किया है। DSP ने मीडिया को बताया कि CID की गिरफ्त में आया संतोष कुमार मंडल बेहत ही शातिर है। वह लोगों के मोबाइल फोन चुरा कर उसमें से सारे डिटेल्स हासिल करने के बाद खाते से माल उड़ा लेना उसके लिए खेल है।

मोबाइल से सारा डिटेल निकाल लेता था

गिरफ्तार संतोष ने CID को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि बीते दिनों धनबाद स्टेशन पर एक यात्री के बैग से दो मोबाइल फोन टपा लिया था। इसके बाद मोबाइल का लॉक खोलकर सारी जानकारी जुटा लिया। बैंक रजिस्टर्ड सिम का इस्तेमाल कर सभी इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड और ईमेल आईडी आदि रिसेट कर लेता। फिर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांजैक्शन कर देवघर के कई ATM से पैसे निकाल लेता।

ये भी पढ़ें- ED के समन के बाद मंत्री आलमगीर आलम का बड़ा बयान, कह दी… 

बीते दो मई को साइबर क्राइम थाने में एक मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता के खाते से साइबर क्रिमिनल संतोष कुमार मंडल ने तीन लाख 25 हजार रुपये उड़ा लिये थे। पैसे ट्रांसफर करने के लिए वह वर्द्धमान, पश्चिम बंगाल के विभिन्न बैंक खाताओं और फर्जी सीम का इसेतमाल करता था।

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...