दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 80 हजार की ठगी और मोबाइल झपटमारी का खुलासा

Deoghar: जिला पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जो मोबाइल झपटमारी और ऑनलाइन ठगी की वारदात में शामिल थे। पकड़े गए अपराधियों की पहचान अमन कुमार चौधरी और विजय कुमार चौधरी (दोनों निवासी- भुरभुरा मोड़, वार्ड नंबर 22, हनुमान मंदिर के पास, थाना रिखिया) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से कई सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मोबाइल झपटमारी के बाद बैंक खाते से निकाले पैसे :

साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि 15 अक्टूबर को कृष्णापुरी मोहल्ले में राकेश रोशन नामक व्यक्ति के साथ मोबाइल झपटमारी की घटना हुई थी। दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। जांच में पता चला कि मोबाइल छिनने के कुछ ही घंटों बाद उनके बैंक खाते से ₹80,000 की निकासी की गई। अगले दिन पीड़ित की पत्नी के खाते से भी ₹11,418 रुपये आरोपी अमन कुमार चौधरी के अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए।

वादी की सूझबूझ से खुली पोल :

पीड़ित राकेश रोशन ने अपने स्तर से जांच कर यह पता लगाया कि इस घटना को अमन कुमार चौधरी और उसके छोटे भाई विजय कुमार चौधरी ने मिलकर अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

छापेमारी कर दोनों आरोपी गिरफ्तार :

साइबर थाना, देवघर की टीम ने रिखिया थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड़ स्थित आरोपियों के घर पर छापेमारी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से सिम कार्ड, मोबाइल फोन और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग अपराध में किया गया था।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी :

इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक सह थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद (साइबर थाना देवघर), पु.नि. सह थाना प्रभारी राजीव कुमार (नगर थाना देवघर), पु.नि. हरदियुस टोप्पो, पु.अ.नि. घनश्याम गंजू और साइबर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी :

साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि देवघर पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। हाल के महीनों में कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

रिपोर्टः बबलू साह

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...