Dhanbad-स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ऑर्गेनिक टोमैटो कैचअप लांच

Dhanbad :- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोपल के किंग्स ऑर्गेनिक टोमैटो कैचअप लांच किया.मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि किंग्स ऑर्गेनिक का टमाटर कैचप देश के सभी ब्रांड को पछाड़ देगा. जैविक टमाटर की सॉस फैक्ट्री पूरे देश में केवल धनबाद के गोविंदपुर में है और इस फैक्ट्री से कोयलांचल वासियों को शुद्ध एवं स्वास्थ्य वर्धक सॉस मिलेगा.

मंत्री ने मंगलवार को गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन में ऑर्गेनिक किंग्स के विभिन्न उत्पादों की लॉन्चिंग समारोह पूर्वक की. उन्होंने कहा कि कोपल के इस जैविक सॉस फैक्ट्री को स्थापित करने में झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने खून पसीना एक किया है और उन्होंने संकल्प लिया है कि वह जैविक टमाटर से ही सॉस का उत्पादन करेंगे. दूसरी कंपनियां रासायनिक खाद के उत्पाद से और विभिन्न रसायनों से सॉस का उत्पादन करती है. रासायनिक खाद के इस युग में भी जैविक टमाटर सॉस का उत्पादन वास्तव में बड़ी बात है और उनका तथा उनके मंत्रालय का पूरा सहयोग रहेगा. भाई अशोक सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें लखपति बनाने का उनका सपना अब सच होता दिख रहा है.

रिपोर्ट- राजकुमार

सुधा गुप्ता का विरोध शुरु, परिवारवाद का आरोप

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...