Jharkhand Politics : भाजपा का पर्चा है तो रद्द नहीं और जेएमएम का पर्चा है तो माइक्रोस्कोप से स्कैन-सुप्रियो का बड़ा आरोप…

Jharkhand Politics

Ranchi : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव आयोग पहले दिन से ही कहा है कि मूल विषय के साथ सबको समान अवसर दिए जाएंगे। गढ़वा से सत्येंद्र नाथ तिवारी जिन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया, चुनाव आयोग अनुसार प्रत्याशी को हर नामाकांन के फॉर्म में सभी पृष्ठ को भरना है।

चुनाव आयोग का कहना है कि विधायक रहते हुए आपके ऊपर किसी प्रकार का सरकारी बकाया नहीं रहना चाहिए, लेकिन सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने 2019 से विधानसभा से जो आवास मिला हुआ था जिसमें तीन कमरे अलॉट किए गए थे। हमारे उम्मीदवार के द्वारा इस बात को जब उठाया गया तब उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया था।

Jharkhand Politics : सत्येंद्र नाथ तिवारी का नामांकन रद्द करे आयोग

भारत निर्वाचन के किसी अधिकारी ने उन्हें कहा यदि भाजपा का पर्चा है तो रद्द नहीं करना और यदि झामुमो का है तो उसे माइक्रोस्कोप से स्कैन करके चेक करना है। ये परिस्थितियां बताती है कि बीजेपी कितनी हताश है। उनको केवल और केवल षड्यंत्र पर विश्वास है। यदि निर्वाचन आयोग मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर निर्णय नहीं देती है और सत्येंद्र नाथ तिवारी का नामांकन रद्द नहीं करती है तो हमारे पास कानून के रास्ते उपलब्ध है।

वहीं हिमन्ता के हनुमान वाले बयान पर जेएमएम के केन्द्रीय महासचिव मनोज पांडेय ने कहा कि हमारे पास भी हनुमान है। मुझे लगता है कि यह लोग भगवान श्री राम के हनुमान नहीं है। यह आसाराम और राम रहीम के हनुमान है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...