Commercial Advertisment

धनबाद: झामुमो ने जिला समितियों को तत्काल किया भंग

जिला अध्यक्ष रमेश टुडू एवं सचिव पवन महतो हुए प्रभावहीन

8 सदस्यीय जिला संयोजक मंडली का किया गठन

धनबाद : झामुमो ने जिला समितियों- झामुमो जिला समिति में गुटबाजी एवं अनुशासनहीनता को देखते हुए केंद्रीय समिति में सभी जिला समितियों एवं समानांतर समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. अब जिला अध्यक्ष रमेश टुडू एवं सचिव पवन महतो द्वारा संचालित हो रही कमिटियां प्रभावहीन हो गई है. पार्टी ने 8 सदस्यीय जिला संयोजक मंडली का गठन कर दिया है. जिला संयोजक मंडली को 15 दिनों के अंदर सभी समितियों का गठन कर केंद्रीय कार्यालय को सूचना देने का निर्देश दिया गया है. वहीं 2 दिसंबर को संयोजक मंडली के सभी सदस्यों को पार्टी के कैंप कार्यालय में बुलाया गया है.

jmm1 22Scope News

अनुशासनहीनता की मिल रही सूचनाओं के बाद उठाया कदम

झामुमो के केंद्रीय कमिटी की ओर से विनोद पांडेय ने एक पत्र जारी किया. जारी पत्र में लिखा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों एवं जन संवाद माध्यमों से धनबाद जिला समिति में व्याप्त गुटबाजी एवं कार्यकर्त्ताओं की अनुशासनहिनता के संबंध में सूचना मिली. जिसके बाद धनबाद जिला समिति के वरीय नेताओं एवं केन्द्रीय समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया है. जिसमें धनबाद जिला अन्तर्गत जिला समिति सहित सभी स्तर की समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है एवं आठ सदस्यीय धनबाद जिला संयोजक मंडली का गठन किया जाता है.

इस प्रकार है जिला संयोजक मंडली का गठन

जिला संयोजक मंडली में अमितेश सहाय, कंसारी मंडल, अशोक मंडल, डॉ. निलम मिश्रा, सुखलाल मरांडी, धर्निधर मंडल, नकुल महतो और अलाउद्दीन अंसारी हैं. इनमें अमितेश सहाय समेत आठ सदस्यों को सीएम हेमंत के करीबी होने के नाते जिले में संगठन के अंदर चल रही गुटबाजी एवं अनुशासनहीनता को दूर करने की बड़ी जिम्मेवारी सौंपा गया है. और निर्देशित किया गया है कि नवगठित जिला संयोजक मंडली पत्र प्राप्ती की तिथि से अगामी 15 दिनों के अन्दर प्रखण्ड समितियों एवं पंचायत समितियों का गठन / पुनर्गठन करते हुए उसकी विस्तृत सूची केन्द्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे ताकि जिला समिति का पूर्णगठन किया जा सके. साथ ही संयोजक मंडली के सदस्यों को यह भी निर्देश मिला है कि अगामी दिनांक 02 दिसम्बर को रांची के हरमू स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय बैठक में मौजूद रहें.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...