Dhanbad : जिले के निरसा थाना क्षेत्र के खास निरसा पानी टंकी समीप निवासी सिंह सिक्योरिटी सर्विसेस (जीसीपीएल) कम्पनी गोपीनाथपुर में सुरक्षा प्रहरी के पद पर कार्यरत प्रदीप हाजरा की मौत इलाज के दौरान हो गयी। शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन से मिली लुईस मरांडी…
वही घटना की सुचना मिलते ही सिंह सिक्योरिटी सर्विसेस के प्रतिनिधि मुखिया रीता सिंह, जिप सदस्य संजय सिंह, मजदूर सहित कई अन्य लोग पहुंचे। सभी ने घटना को दुःखद बताया कहा कि पिछले कुछ दिनों से गोपीनाथपुर कॉलियरी में स्थानीय लोगों के नियोजन को लेकर जो तनाव चल रहा है। उसके कारण प्रदीप हाजरा काफी तनाव में रहते थे।

Dhanbad : तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती
बताते चलें कि 2 दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत कार्य के दौरान खराब हो गई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। मजदूर एवं जनप्रतिनिधि प्रदीप हाजरा की मौत पर उनके पुत्र का नियोजन एवं मुआवजे की मांग को लेकर प्रबंधन से वार्ता कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत…
वही सिंह सिक्योरिटी सर्विसेज के प्रतिनिधि द्वारा दाह संस्कार के लिए प्रदीप हाजरा के परिजनों को ₹25000 दिया गया। साथ ही इसके अलावा उन्होंने सभी तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
धनबाद से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट—


















