Dhanbad : अपार्टमेंट में कार्यरत गार्ड का रहस्यमयी स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बारामुडी स्थित श्री गणेशा अपार्टमेंट में उस समय सनसनी मच गई जब अपार्टमेंट में कार्यरत गार्ड की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृत गार्ड की पहचान योगेश पासवान के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है।

Dhanbad : घटना के बारे में जानकारी देता स्थानीय
Dhanbad : घटना के बारे में जानकारी देता स्थानीय

ये भी पढ़ें- Ranchi Clash : दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चली गयी युवक की जान, भड़के ग्रामीणों ने कर दिया… 

Dhanbad : दस वर्षों से अपार्टमेंट में करता था काम

मिली जानकारी के मुताबिक योगेश शनिवार की सुबह आठ बजे ड्युटी पर आया था। बीते देर रात अचानक उसकी रहस्यमयी स्थिति में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें अपने पति के मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दस वर्षों से उनके पति श्री गणेशा अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी कर रहे थे।

Dhanbad : मामले की जांच करती पुलिस
Dhanbad : मामले की जांच करती पुलिस

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : होली में गए थे गांव, घर पर पड़ गया लाखों का डाका… 

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। मृतक अपने परिवार में एकलौता कमाने वाला सदस्य था। हालांकि मौत कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची धनबाद थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए snmmch भेज दिया है और मामले की जाँच-पड़ताल में जुट गई है।

प4 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro : होली में घर बुलाकर जहर देकर मार डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस… 

बताते चलें कि मृतक भूली का रहने वाला था। वहीं मौत की सूचना पाकर भुली के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार भी मौके पर पहुंचें उन्होंने बताया कि परिजन अपार्टमेंट वालों से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...