Dhanbad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ धनबाद में विशाल आक्रोश प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

91
Dhanbad News
Dhanbad News
Advertisment

Dhanbad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सनातन धर्म जागरण समिति धनबाद की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रणधीर वर्मा चौक पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन सह धरना दिया गया. इस विरोध प्रदर्शन में सांसद ढुल्लु महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल,पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता समेत समिति के तमाम सदस्य एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग शामिल हुए. इस धरना प्रदर्शन के उपरांत बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया.

Advertisment

Dhanbad News: मई 2024 से ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार

वक्ताओं ने कहा पड़ोसी देश बांग्लादेश में मई 2024 से ही सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू समुदाय के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार, मंदिरों पर हमले, लूटपाट और नृशंस हत्याओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. यह केवल किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है. भारत सरकार को इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, ताकि वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित हो सके. नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और इसे राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा.

Sariya News: ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस, जानें क्या-क्या चल रही है तैयारी

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates