Advertisment

Sariya News: ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस, जानें क्या-क्या चल रही है तैयारी

Sariya News: सरिया प्रखंड के बागोडीह पंचायत अंतर्गत खेरोन गांव में शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में शहादत दिवस की तैयारी, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. ग्राम सभा को संबोधित करते हुए बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिश कर रही है. मनरेगा का नाम और स्वरूप बदलकर मजदूरों से जुड़े सवालों को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है तथा मजदूर विरोधी कानून लाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आज देश के जल-जंगल-जमीन पर भी गहरा संकट है. अरावली जैसे पहाड़ों को अदानी-अंबानी जैसे कॉरपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को बकाया राशि नहीं दिए जाने के कारण पंचायतों को विकास योजनाओं के लिए धन नहीं मिल पा रहा है. परिणामस्वरूप पंचायत स्तर पर विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं. वहीं झारखंड सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि जमीनी स्तर पर विफल साबित हो रही हैं.

Ranchi News: CM Hemant Soren ने की फुटबॉलर अनुष्का कुमारी से मुलाकात,  सहयोग का दिया आश्वासन  

Sariya News: कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर में उठेगा जनसैलाब

इन तमाम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों के बगोदर पहुंचने और संघर्ष का संकल्प लेने का आह्वान किया गया. वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह के विचारों और विरासत को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. ग्राम सभा में भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड भोला मंडल, शमीम अंसारी, जाकिर हुसैन, खुर्शीद अंसारी, अमन पाण्डेय, राहुल राज मंडल, सगीर हुसैन समेत कई अन्य साथी मौजूद रहे. सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट…

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...